Link to follow whatsapp channel

UP board important update of online exam for class 10th and 12th

UP board exam 10th और 12th के लिए बड़ी ख़बर, यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन एग्ज़ाम के लिए दिया बड़ा अपडेट


UP board के छात्रों को परीक्षा कि बेहतर तैयारी कराने के लिए लिया गया फैसला, कब और कैसे होगी यूपी बोर्ड की ये ऑनलाइन परीक्षा? फुल प्रोसेस जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर...

Uttar pradesh board student in class
UP BOARD EXAMS 2024-25


इस सत्र की UP board परीक्षाओं में अब कुछ महीनों का समय ही बचा है। ऐसे में छात्रों के साथ-साथ UP board ने भी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज़ कर दी है, छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए UP board ने इस बार अंतिम परीक्षा के पहले ऑनलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया है। जिससे छात्र अन्तिम परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसका सीधा प्रभाव UP board class 10th और 12th के छात्रों के प्रदर्शन पर पड़ेगा।

  • कैसे होंगी परीक्षाएं? 

UP board के अनुसार कक्षा 9 से 12वीं तक ऑनलाइन एग्जाम होंगे, जिसमें कक्षा 9 और 10वीं में गणित (Mathematics) और विज्ञान (Science) जबकि कक्षा 11 और 12वीं में गणित (Mathematics), भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) की ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी, जो कि 12 दिसम्बर 2024 से शुरू होनी हैं।छात्र UP board का यह online exam अपने स्कूल के कंप्यूटर लैब या घर पर ही रह कर घर में मौजूद ‌‌‌डिवाइस से भी दे सकते हैं।

 इसके पश्चात एक हफ्ते में इसका रिपोर्ट कॉर्ड भी विद्यालय को दिया जाएगा, जिसके आधार पर कमज़ोर छात्र को अंतिम परीक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चला कर तैयारी कराई जाएगी। 

  • कब होगी कौन सी परीक्षा? 

12 दिसम्बर 2024: कक्षा 9 और 10वीं की गणित (Mathematics) और कक्षा 11 और 12वीं की भौतिक विज्ञान (Physics) की परीक्षा।

13 दिसम्बर 2024: कक्षा 9 और 10वीं की विज्ञान (Science) और कक्षा 11 और 12वीं की रसायन विज्ञान (Chemistry) की परीक्षा।

14 दिसम्बर 2024: कक्षा 11 और 12वीं की गणित (Mathematics) और जीव विज्ञान (Biology) की परीक्षा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2026 में टॉप कौशल: सबसे ज्यादा मांगी जाने वाली आवश्यक योग्यताएँ

12 मई से भर्ती प्रक्रिया शुरू: 350 पदों पर रोजगार के अवसर, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन